Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

सलमान खान फिल्म्स ने 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम,नया पोस्टर भी जारी

फिल्म के नए शीर्षक की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन 'मे वॉर रेस्ट इन पीस' है, जो युद्ध के बजाय शांति की उम्मीद और मानवता के संदेश को सामने लाती है। बताया जा रहा है कि फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, लेकिन इसके नाम के जरिए मेकर्स वैश्विक स्तर पर शांति और सहअस्तित्व का संदेश देना चाहते हैं।

16 Mar 2026

सलमान खान फिल्म्स ने 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम,नया पोस्टर भी जारी

सलमान खान फिल्म्स ने अपनी बहुचर्चित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया आधिकारिक नाम घोषित कर दिया है। अब यह फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के शीर्षक से दर्शकों के सामने आएगी। मेकर्स ने फिल्म का दमदार नया पोस्टर भी जारी किया है, जो न केवल टाइटल में बदलाव को दर्शाता है, बल्कि एक गहरा और भावनात्मक संदेश भी देता है।

टैगलाइन में छिपा है शांति का संदेश

फिल्म के नए शीर्षक की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन 'मे वॉर रेस्ट इन पीस' है, जो युद्ध के बजाय शांति की उम्मीद और मानवता के संदेश को सामने लाती है। बताया जा रहा है कि फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, लेकिन इसके नाम के जरिए मेकर्स वैश्विक स्तर पर शांति और सहअस्तित्व का संदेश देना चाहते हैं।

दर्शकों के दिलों को छू रहा है नया ऐलान

इस नए टाइटल के साथ सलमान खान एक अलग सोच पेश करते नजर आ रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के नाम के पीछे छिपी भावना और इसके साहसिक संदेश की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक युद्ध-आधारित कहानी नहीं, बल्कि देशभक्ति और शांति के बीच संतुलन की एक भावनात्मक सिनेमाई प्रस्तुति होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान फिल्म्स ने 'बैटल ऑफ गलवान' का बदला नाम,नया पोस्टर
फिल्म के नए शीर्षक की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन 'मे वॉर रेस्ट इन पीस' है, जो युद्ध के बजाय शांति की उम्मीद और मानवता के संदेश को सामने लाती है। बताया जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News